फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में 10 मई से शुरू होगा खेल महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
42 इवेंट में 21 इवेंट पुरुष वर्ग और 21 इवेंट महिला वर्ग के होंगे
खेल महोत्सव में क्रिकेट के अलावा इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन
विजेता टीमों को नकद राशि और आकर्षक ट्रॉफी देकर किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के पाटबंगला खेल मैदान में 10 मई से डीजे नेशन रामपुर राज्य स्तरीय खेल महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इस महोत्सव में 42 इवेंट होंगे, जिनमें 21 इंवेट पुरुष और 21 महिला वर्ग के होंगे। इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इस खेल महोत्सव में प्रदेश के सभी जिलों से कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकता है। रामपुर के निजी होटल में प्रेसवार्ता में डीजे नेशन रामपुर के अध्यक्ष साहिल सागर ने कहा कि ओपन खेलकूद प्रतियोगिता में डे-नाइट मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। खेल उत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलकूद गतिविधियों से जोड़ना है और नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश देना है। इस दौरान साइकिल रेस प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। यह रेस कॉलेज मैदान से पशाडा खड्ड तक करवाई जाएगी। इसके बाद उसका समापन काॅलेज मैदान में होगा। इसके अलावा ऊंची कूद, लंबी कूद, 100 मीटर, 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। साथ ही वॉलीबाल, बास्केटबाल, क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को 5 लाख रुपये, उपविजेता को 3 लाख और तृतीय पुरस्कार 1 लाख रुपये दिया जाएगा। यह खेल महोत्सव 10 जून तक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें