फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नर्सरी कक्षा की रिंग्स प्रतियोगिता में वामिका पांटा प्रथम

विज्ञापन
हैवन हार्ट साटकोटी स्कूल में आयो​जित कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चे। स्रोत: स्कूल प्रबंधन 
विज्ञापन
हैवन हार्ट हाटकोटी में खेल उत्सव की धूम, नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुब्बल (रोहड़ू)।
हैवन हार्ट हाटकोटी-एन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव-2026 उत्साह का आयोजन किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष पवन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। खेल उत्सव में नर्सरी से लेकर तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न इनडोर और आउटडोर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनडोर खेलों में रिंग्स, गेंद फूंकना, बास्केटबॉल, कैरम, शतरंज, तीरंदाजी और डार्ट थ्रो शामिल रहे। आउटडोर प्रतियोगिताओं में दौड़, बंदर दौड़, बाधा दौड़, स्केटिंग, लंबी कूद, तीन टांगों वाली दौड़, भाला फेंक और गेंद इकट्ठा करने जैसी स्पर्धाएं करवाई गईं। नन्हे खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। नर्सरी कक्षा की रिंग्स प्रतियोगिता में वामिका पांटा प्रथम, युगव दूसरे और वामिका राजटा ने तीसरा स्थान हासिल किया। गेंद फूंकने में दिशांत, देविशा और युगव, बास्केटबॉल में शार्विका, युगव और वामिका राजटा, दौड़ में दिशांत, देविशा और युगव, बंदर दौड़ में दिशांत, वेदांत और देविशा, बाधा दौड़ में दिशांत, वामिका पांटा और वेदांत तथा गेंद इकट्ठा करने में देविशा, अभिद्युत और युगव विजेता रहे। एलकेजी की रिंग्स प्रतियोगिता में जेनिश, मेधांश और अव्युक्त विजेता बने। गेंद फूंकने में सारांश, जेनिश और तेजस्वीर प्रथम रहे। बास्केटबॉल में यथार्थ, अस्तित्व और जेनिश विजेता रहे। दौड़ में जेनिश प्रथम, अस्तित्व दूसरे और मेधांश तृतीय स्थान पर रहे। बंदर दौड़ में अस्तित्व प्रथम, दैविक ने दूसरा और दृशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किए। यूकेजी की रिंग्स प्रतियोगिता में साइशा, डार्ट थ्रो में अथर्व, रिहाना और मानविक, कैरम में उद्वंश, अथर्व और रिहाना, तीरंदाजी में नक्ष, अथर्व और साइशा विजेता रहे। बास्केटबॉल में रिहाना, साइशा और दिव्यांशी तथा दौड़ में आयरा, रिहाना और अद्विका विजेता रहे। तीन टांगों वाली दौड़ में अथर्व-नक्ष प्रथम, अद्विका-रिहाना ने दूसरा और शाश्वत-वेदिक ने तीसरा स्थान हासिल किए। कक्षा पहली से तीसरी तक की प्रतियोगिताओं में शतरंज में रेवांश, तीरंदाजी में दिव्यांश, हियांश और माधव, डार्ट थ्रो में दिव्यांश, धरोहर और नेहल, बास्केटबॉल में हियांश और नेहल तथा कैरम में दिव्यांश, हियांश और रेवांश ने बेहतर प्रदर्शन किया। स्केटिंग में धरोहर, आहना और हियांश, दौड़ में रेवांश, युवान और ऋषव तथा लंबी कूद में हियांश, रेवांश और नेहल ने स्थान प्राप्त किए। तीन टांगों वाली दौड़ में माधव-युवान, हियांश-ऋषव और युविका-सामिक्षा की जोड़ियां विजेता रहीं। भाला फेंक में हियांश-दिव्यांश, नेहल और धरोहर ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि पवन शर्मा ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें