आनी (कुल्लू) रॉयल क्रिकेट कप 2023 में मंगलवार को जलोड़ी इलेवन और के डीसी इलवेन आनी टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी इलेवन ने निर्धारित 10 ओवरों में 70 रन बनाए। केडीसी आनी की टीम ने 8 ओवरों में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर अपनी जीत सुनिश्चित की।
केडीसी आनी टीम के कैप्टन धीरज ने कहा की रॉयल कप 2023 में लगातार हर दौर में जीत दर्ज की है। आनी टीम में प्रशांत शर्मा, आयुष गौर, राहुल, अंकुश, सचिन, ध्रुव सूद, धैर्य, विपुल, कृष, करण और प्रेम शामिल है। मैच में मैन ऑफ दी मैच का खिताब आयुष गौर को मिला। यूथ क्लब के प्रधान संदीप ठाकुर ने कहा की रॉयल कप में 116 टीमों ने भाग लिया। हिम संस्कृति संस्था के अध्यक्ष शिवराज शर्मा ने विजेता टीम को सम्मानित किया।