फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: फाइनल में पहुंचीं स्पोर्ट्स कांप्लेक्स शिमला और चौहान ब्रदर्स कोटी की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)।
विज्ञापन

कोटखाई में आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को छह मुकाबले खेले गए। शानदार प्रदर्शन के दम पर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स शिमला और चौहान ब्रदर्स कोटी की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई। दोनों टीमों के बीच शनिवार को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स शिमला ने चौहान ब्रदर्स कोटी को हराया, जबकि रतनाड़ी ने देवरी खनेटी को शिकस्त दी। इसके बाद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स शिमला ने रतनाड़ी और देवरी खनेटी को पराजित किया। वहीं, चौहान ब्रदर्स ने खनेटी और रतनाड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को फाइनल मुकाबले के बाद पारंपरिक ठोड़ा खेल और महिला रस्साकशी प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मुख्य अतिथि और डॉ. अमरीन कौर विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। कैस्क क्लब के अध्यक्ष महेंद्र स्तान ने क्षेत्रवासियों से शनिवार को कोटखाई पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें