फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दोफदा में 20 जून से शुरू होगी खेलकूद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन वैली युवक मंडल ने बैठक में आगामी रूपरेखा की तैयार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ग्रीन वैली युवक मंडल 9/20 दोफदा की ओर से 20 जून से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बैठक कर रूपरेखा तैयार की। बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष राहुल हांगटा ने की। उन्होंने कहा कि यह खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दोफदा के खेल मैदान में आयोजित होगी। 20 जून से वॉलीबाल प्रतियोगिता ओपन और ग्रामीण स्तर पर खेली जाएगी। वहीं, बॉस्केटबाल, बैडमिंटन, कैरम, लोकनृत्य, रस्साकशी, घड़ा फोड़ और शतरंज सहित अन्य खेलें आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। उन्होंने कहा कि ओपन स्तरीय वॉलीबाल स्पर्धा की विजेता टीम को 33 हजार और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 16 हजार और ट्रॉफी, ग्रामीण स्तरीय स्पर्धा की विजेता टीम को 10 हजार व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को पांच हजार व ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। वहीं, बॉस्केटबाल विजेता टीम को 10 हजार व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को पांच हजार व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, अन्य खेलों के विजेता प्रतिभागियों को भी नकद राशि और आकर्षक इनामों से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष सुनील कायथ्यान, सचिव सुरेंद्र थापटू, सहसचिव हैप्पी सनाटू, कोषाध्यक्ष रविंद्र कायथ्यान, प्रेस सचिव हितेश डांटा, महासचिव प्यारे लाल किड्डा और खेल प्रभारी कैलाश कायथ्यान सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें