फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पलेही में आज से शुरू होगी खेलकूद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, रस्साकसी और लोकनृत्य प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। स्पोर्ट्स एंड कल्चर क्लब पलेही मेला पलेहीधार से पहले खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। बुधवार से से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। स्पोर्ट्स एंड कल्चर क्लब पलेही के प्रधान विक्रांत चौहान ने बताया कि इस बार वॉलीबाल कबड्डी, रस्साकसी, लोकनृत्य और बैडमिंटन सिंगल की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। पहले दिन महिला सांस्कृतिक लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके लिए क्षेत्र के सभी महिला मंडलों को आमंत्रित किया है। वॉलीबाल में प्रथम पुरस्कार में 41 हजार नकद और ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार में बीस हजार और ट्रॉफी दी जाएगी। कबड्डी में प्रथम पुरस्कार 21 हजार, ट्रॉफी और द्वितीय पुरस्कार 11 हजार और रनर ट्रॉफी दी जाएगी। रस्साकसी में प्रथम पुरस्कार 15 हजार, ट्रॉफी और दूसरा पुरस्कार नौ हजार रुपये नकद राशि दी जाएगी। रस्साकसी में भाग लेने वाली महिला मंडल के महिलाओं को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाली टीम को नौ हजार रुपये और द्वितीय स्थान पाने वाली टीम को पांच हजार की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। बैडमिंटन में प्रथम आने वाले को 2100 रुपये की नकद राशि और द्वितीय आने वाले खिलाड़ी को 1100 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित जाएगा। प्रधान विक्रांत चौहान सहित उपप्रधान अमर चंद, सचिव सिकंदर चौहान, कोषाध्यक्ष हरि सिंह ने उपतहसील नित्थर की सभी ग्राम पंचायतों से आह्वान किया है कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लें और प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें