रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. उत्तम चंद चौहान मौजूद रहे। इनके अलावा विशिष्ट अतिथि प्रो. जनक नेगी और जिला युवा अधिकारी शुभम चंद्रन, प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे। सचिव प्रो. तांजीन नारगू के सबका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त तक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें इंडोर और आउटडोर खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। पहले दिन इंटर क्लास मुकाबलों में छात्र और छात्रा वर्ग में टेबल-टेनिस, कैरम, बैडमिंटन और चेस प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।