जैस में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के कबड्डी मैच में दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद
खेलकूद प्रतियोगिता में 19 स्कूलों के 250 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जैस में अंडर-14 छात्र वर्ग खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 27 अगस्त को हुआ और समापन 30 अगस्त को होगा। प्रतियोगिता में 19 स्कूलों के 250 छात्र भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक किसान मंच हिमाचल प्रदेश एवं सीए स्टोर जैस के संचालक सचिन शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबाल और शतरंज सहित विभिन्न खेलें करवाईं जा रही हैं। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि प्रतियोगिता के आयोजन में पंचायत जैस, विद्यालय प्रबंधन समिति, महिला मंडल और देवता समिति का महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। आयोजन से क्षेत्र के विद्यार्थियों को खेल प्रतिभा दिखाने के साथ अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का अवसर मिल रहा है।