फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिंगला स्कूल में अंडर-14 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
शिंगला स्कूल में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। प्रबंधन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 25 स्कूलों के 355 खिलाड़ी ले रहे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिंगला में सोमवार को रामपुर ब्लॉक की अंडर -14 छात्रा वर्ग खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता में क्षेत्र के 25 स्कूलों की 355 छात्राएं भाग ले रही हैं। कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिताओं के शुभारंभ पर सेवानिवृत्त एएसओ प्रो. टिकम वर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर वाहवाही बटोरी। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थी मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत होता है। मुख्य अतिथि ने युवाओं में बढ़ते नशे को चिंता का विषय बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल के प्रति जागरूक किया। स्कूल के प्रधानाचार्य देविंदर हाश्टा ने कहा कि स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं को अनुशासन, ईमानदारी पूर्वक और टीम भावना से भाग लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता 10 सितंबर तक जारी रहेगी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शिंगला पंचायत प्रधान केशव राम बतौर मुख्य अतिथि और उपप्रधान रोनित गौतम विशेष अतिथि उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें