बुशहर बीएड कॉलेज में चल रही है खेलकूद प्रतियोगिता
आज समापन पर विजेता प्रतिभागी होंगे सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
बुशहर बीएड संस्थान नोगली (कलना) में 20वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। दूसरे दिन वॉलीबाल, बैडमिंटन और शॉटपुट के मुकाबले हुए। वॉलीबाल छात्र वर्ग में टैगोर सदन ने गांधी सदन को हराकर अगले दौर में प्रवेश पाया। छात्रा वर्ग में टैगोर सदन विवेकानंद सदन को हराकर विजेता बना। बैडमिंटन छात्रा वर्ग में टैगोर सदन ने गांधी, छात्र वर्ग में टैगोर सदन ने विवेकानंद सदन को हराया। बैडमिंटन डबल मुकाबले में विवेकानंद सदन ने कलाम सदन को हराया। शॉटपुट छात्र वर्ग में टैगोर सदन के अमन ने पहला, गांधी सदन के सुरेंद्र ने दूसरा और टैगोर सदन के सौरव ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में कलाम सदन की चंपा ने पहला, टैगोर सदन की मुस्कान ने दूसरा और विवेकानंद सदन की कल्पा ने तीसरा स्थान पर बाजी मारी। इस प्रतियोगिता में संस्थान के चारों सदन गांधी, टैगोर, विवेकानंद और कलाम सदन के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। समन्वयक प्रो. ललित कायथ की देखरेख में आयोजित हो रही इस तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में चेस, कैरम, लुड्डो, बैडमिंटन, वॉलीबाल, लांग जंप, हाई जंप, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ और शॉटपुट जैसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा, जिसमें संस्थान के कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि मौजूद होकर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। इस इस मौके पर सहायक आचार्य राकेश ठाकुर, डॉ. राजेंद्र नेगी, प्रो. वर्षा ठाकुर, राकेश ठाकुर, सपना, दीपक, तपस्या शर्मा, नवनीत चौहान, किरण बाला, नरेंद्र ठाकुर, हेमलता बिष्ट, गौरव गौतम, हेमराज भी मौजूद रहे।
बुशहर बीएड कॉलेज नोगली में शॉटपुट प्रतियोगिता में भाग लेती प्रशिक्षु छात्रा। स्रोत : संस्थान