फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर समोली रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
समाला में खेलकूद प्रतियागिता का हुआ समापन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सरस्वती विद्या मंदिर समाला में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। आचार्य दलीप शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर समोली स्कूल विजेता और सरस्वती विद्या मंदिर पुजारली-4 स्कूल उपविजेता रहा। अंडर- 14 वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर समोली स्कूल विजेता और सरस्वती विद्या मंदिर समाला स्कूल उपविजेता रहा। कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर समोली स्कूल विजेता और सरस्वती विद्या मंदिर चिड़गांव स्कूल उपविजेता रहा। अंडर-14 वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर जांगला स्कूल विजेता और सरस्वती विद्या मंदिर गंगटोली स्कूल उपविजेता रहा। अंडर-11 वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर जांगला स्कूल ने प्रथम और सरस्वती विद्या मंदिर गंगटोली स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। चैस प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर समोली स्कूल विजेता और सरस्वती विद्या मंदिर चिड़गांव स्कूल उपविजेता बना। बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर समोली स्कूल ने पहला और सरस्वती विद्या मंदिर चिड़गांव स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर संकुल प्रमुख मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें