फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा, कोटखाई, कुमारसैन और छोहारा ने जीते वॉलीबाॅल के मुकाबले

विज्ञापन
पदम छात्र स्कूल रामपुर में वॉलीबाल मुकाबले में दमखम दिखाती ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
. क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश, छात्रा खिलाड़ियों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन
विज्ञापन

खो-खो और कबड्डी के भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

. जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 20 खंडों के 631 खिलाड़ी ले रहे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। दूसरे दिन वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो के मुकाबले हुए। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शिमला जिले के 20 शिक्षा खंडों की 631 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं। सोमवार को वॉलीबॉल में नेरवा ने सुन्नी खंड को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश पाया। कोटखाई ने शिमला, कुमारसैन ने टिकर, सराहन ने मशोबरा को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।वहीं, छोहारा ने कुपवी, देहा ने चौपाल, ठियोग ने मतियाना और रोहड़ू ने कुसुम्पटी को पटकनी देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खो-खो और कबड्डी के भी रोमांचक मुकाबले हुए। इसमें छात्रा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खेल प्रभारी ललित चौहान ने कहा कि सोमवार को प्रतियोगिता में काफी रोमांचक मुकाबले खेले गए। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता का आयोजन 155 अधिकारियों और कर्मचारियों की देखरेख में किया जा रहा है। तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्राओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिल रहा है।

पदम छात्र स्कूल रामपुर में वॉलीबाल मुकाबले में दमखम दिखाती खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें