कोटखाई। युवक मंडल चौंरी बघाल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में करासा की टीम विजेता रही। वहीं उप विजेता शर्मा ब्रदर्स बखराला टीम रही। ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता में क्षेत्र की करीब 25 टीमों ने भाग लिया। बीते वर्ष भी प्रतियोगिता में करासा की टीम ने ही फाइनल मुकाबला जीता था। प्रतियोगिता के शुभारंभ में पुष्पराज खिमटा और समापन अवसर पर बालक राम सोक्टा ने बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को पुरस्कृत किया। युवक मंडल चौंरी बघाल के प्रधान विकास सेक्टा ने सभी खिलाड़ियों को आभार व्यक्त किया। युवक मंडल के महासचिव रोहित चौहान ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन हर साल किया जाता है।