फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्पेल वैली में छह दिन से नहीं बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। हिमपात के बाद रोहड़ू उपमंडल की स्थिति दयनीय हो रही है। बर्फबारी ने विभागों की भी पोल खोल दी है। कई रूटों पर यातायात व्यवस्था अभी भी बहाल नहीं हो पाई है। सबसे अधिक परेशानी लचर बिजली सेवाओं से आ रही है। उपमंडल रोहड़ू के स्पेल वैली की दलगांव और कुटारा पंचायत में छह दिन से बिजली नहीं है। स्पेल वैली विधायक मोहन लाल ब्राक्टा का गृह क्षेत्र है। ऐसे में सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते हैं। स्पेल वैली के गावना, बरेटली में पांच दिन के बाद बिजली बहाल हुई है। रोहड़ू उपमंडल में 774 ट्रांसफार्मर है, जिसमें अभी भी 40 ट्रांसफार्मर बंद चल रहे हैं। अधिशासी अभियंता जीडी शर्मा ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बिजली को बहाल करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्पेल वैली में तकनीकी खराबी के चलते बिजली बहाल नहीं हो पा रही है। तकनीकी खराबी को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक प्रिय रंजन ने बताया कि रोहडू उपमंडल में अभी भी कई रूट बंद चल रहे हैं। वहीं, 33 फीसदी रूट पर बसें आधा ही सफर तय कर रही है!
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें