फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांची मरीजों की आंखें

विज्ञापन
ठियोग में आयोजित नेत्र जांच शिविर में अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद
विज्ञापन
आज 90 से अधिक मरीजों के होंगे मोतियाबिंद के ऑपरेशन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ तहसील ठियोग की ओर से सिविल अस्पताल ठियोग में तीन दिवसीय निशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर चल रहा है। दूसरे दिन लोगों की आंखों की जांच की गई। बारिश के बावजूद सुबह से ही अस्पताल परिसर में लोगों की कतार लगी रही। संघ के प्रधान महेंद्र चंदेल ने बताया कि शिविर के पहले दिन 1125 लोगों ने पंजीकरण करवाया था। शनिवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने नेत्र जांच की। जांच के बाद 90 से अधिक लोगों का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया है। इनके ऑपरेशन रविवार को आधुनिक फेको तकनीक से किए जाएंगे। शिविर में पालमपुर स्थित विवेकानंद रोटरी आई फाउंडेशन अस्पताल मरांडा के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रोहित गर्ग और उनकी टीम अपनी सेवाएं दे रही है। आयोजन के दौरान मरीजों की सुविधा के लिए विभिन्न सूचना एवं सहायता स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को पंजीकरण, जांच प्रक्रिया, ऑपरेशन और बाद की देखभाल संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई गई। अस्पताल परिसर में व्यवस्था बनाए रखने और मरीजों का मार्गदर्शन करने में एनसीसी कैडेट्स ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। वहीं लक्ष्मी नारायण मंदिर कमेटी के प्रधान पवन जोशी की देखरेख में रोगियों और उनके साथ आए परिजनों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सोमवार को ऑपरेशन के बाद मरीजों की ड्रेसिंग की जाएगी। उन्हें निशुल्क दवाइयां और चश्मे वितरित किए जाएंगे।

ठियोग में आयोजित नेत्र जांच शिविर में अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद

ठियोग में आयोजित नेत्र जांच शिविर में अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें