फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ईश्वर शर्मा बने मेला एवं मंदिर समिति टुटू के अध्यक्ष

विज्ञापन
टूटू में मंदिर एवं मेला समिति की बैठक में चर्चा करते कार्यकर्ता |
विज्ञापन
टुटू में मंदिर एवं मेला समिति की हुई विशेष बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। टुटू मंदिर एवं मेला समिति की विशेष बैठक सोमवार को मंदिर परिसर में हुई। ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से मंदिर एवं मेला कमेटी का गठन किया गया। बैठक में मेला समिति एवं मंदिर समिति का अध्यक्ष ईश्वर देव शर्मा को चुना गया। इनके अलावा सचिव कैलाश शर्मा और उपप्रधान अर्जुन को चुना गया। मोतमीन और कारदार सदस्य पूर्ण शर्मा, चमन शर्मा, प्रदीप वर्मा, ऑडिटर शिवदत्त शर्मा, सुभाष शर्मा, विद्यार्थी सिंह राणा, कृष्ण वर्मा और दीवान वर्मा को नियुक्त किया गया। गोपीचंद और किशोरी लाल समेत 15 लोगों को कार्यकारिणी सदस्यों की समिति में शामिल किया गया। बैठक में निर्णय लिया कि मंदिर परिसर में धूम्रपान पर प्रतिबंधित रहेगा। नियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नवयुवक मंडल टुटू के सदस्यों को भी मंदिर एवं मेला आयोजनों में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया गया। बैठक के अंत में नव युवक मंडल अध्यक्ष चंद्र शर्मा ने नई कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें