रिकांगपिओ (किन्नौर)। सहायक मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर स्थित रिकांगपिओ अजय कुमार ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली की ओर से समाधान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत विशेष लोक अदालत 21, 22 और 23 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इसके सर्वोच्च न्यायालय में चिह्नित लंबित विवाद दोनों पक्षों की सहमति से निपटाने की पहल की जाएगी ताकि आमजन का भारतीय लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ न्याय प्रणाली और संविधान के संरक्षक के प्रति विश्वास बढ़े।