फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिमला में 22 अगस्त को विशेष, 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)।
विज्ञापन

जिले में अगस्त और सितंबर में दो महत्वपूर्ण लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। इनमें चेक बाउंस और अन्य लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) शिमला के सचिव उमेश वर्मा ने बताया कि पहली राज्य स्तरीय विशेष लोक अदालत 22 अगस्त को आयोजित होगी। यह नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स अधिनियम, 1881 की धारा 138 के तहत लंबित चेक बाउंस मामलों के लिए होगी। इसमें पक्षकारों की आपसी सहमति से मामलों का त्वरित समाधान किया जाएगा। इसके बाद 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें वाद-पूर्व स्तर के मामलों के अलावा विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों का भी निपटारा किया जाएगा। इन अदालतों में भी आपसी समझौते के आधार पर समाधान किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए डीएलएसए शिमला के दूरभाष 0177-2832808 अथवा टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें