फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दलाश में महिलाओं को पढ़ाया एकल अभियान का पाठ

विज्ञापन
दलाश में एकल अभियान के बारे में महिलाओं को किया जागरूक। स्रोत : संच
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। आनी संच दलाश में सोमवार को एसओएस की बैठक हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना कर दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद संच प्रशिक्षक अनीता चौहान ने मंच संचालन कर सभी का स्वागत किया। आंचल अभियान प्रमुख वीर सिंह ने एकल की रूपरेखा और समिति के कार्य की जानकारी पर प्रकाश डाला। अंचल गतिविधि प्रभारी परस राम चौहान ने महिलाओं को एकल अभियान की ओर से चलाई गईं गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। मुख्य अतिथि विवेक वर्मा ने धर्म और संस्कृति को संजोये रखने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि सत्येंद्र शर्मा ने सभी को समरसता भाव से काम करने की बात कही। बैठक में संच अध्यक्ष संदीपना ठाकुर, संच प्रशिक्षिका मनु ठाकुर, सत्येंद्र शर्मा, किशोरी लाल, शेर सिंह, नवीन वर्मा, देवेंद्र ठाकुर, सनी शर्मा और रविंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें