निरमंड (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड के दो स्वयंसेवियों का चयन प्री आरडी के लिए हुआ है। इनकी उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल है। एनएसएस निरमंड यूनिट की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बबीता कश्यप और श्याम रांटा ने बताया कि 25 से 29 नवंबर तक मंडी जिले के सुंदरनगर में यूथ लीडरशिप कैंप लगा। इसमें विद्यालय के दो स्वयंसेवी सोनाली और दुष्यंत का चयन प्री आरडी के लिए हुआ है। स्कूल प्रशासन ने दोनों स्वयंसेवियों को प्री आरडी चयन पर शुभकामनाएं दीं हैं।