फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सोनाक्षी सिंह तोमर संभालेगी उपायुक्त किन्नौर का पदभार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनाक्षी सिंह तोमर संभालेगी उपायुक्त किन्नौर का पदभार
विज्ञापन

. डीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा का हुआ कुल्लू तबादला

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से 25 सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार किन्नौर के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को उपायुक्त कुल्लू के पद पर स्थानांतरित किया गया है। डॉ. अमित कुमार शर्मा वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह अभी तक उपायुक्त किन्नौर के पद पर सेवाएं दे रहे थे। सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से उपायुक्त कुल्लू के पद पर तैनाती दी है। वहीं, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनाक्षी सिंह तोमर (आईएएस) को नया उपायुक्त किन्नौर नियुक्त किया गया है। वह भी वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। सोनाक्षी सिंह तोमर अब रिकांगपिओ में उपायुक्त किन्नौर का कार्यभार संभालेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें