ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर, ज्यूरी, झाकड़ी, सराहन में लंबे समय बाद वीरवार को दोपहर बाद करीब आधा घंटे तक बारिश हुई। हालांकि, यह बारिश फसलों के लिए पर्याप्त नहीं है, लेकिन इससे धूल बैठ गई है। मौसम विभाग की बारिश की भविष्यवाणी के बाद आसमान की ओर टकटकी लगाए लोगों को शायद अभी और इंतजार करना पड़ेगा। बारिश के बाद क्षेत्र में तापमान भी कमी हुई है। गर्मी और खुशकी के मौसम के कारण हवा में धूल भी बूंदाबांदी से कम हुई है।