फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में कल होगा सैनिक सम्मान कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। देशभक्ति, सम्मान और सामाजिक एकता की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एकल अभियान की ओर से 30 मार्च को आनी में सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्रभर के पूर्व सैनिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्यों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर आनी में सुबह 10 बजे शुरू होगा। मुख्यातिथि के रूप में आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार उपस्थित रहेंगे, जो वीर सैनिकों को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में अमर ठाकुर, वेद ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, दुनी चंद चौहान, देवेंद्र ठाकुर और डॉ. प्रकाश रंभाल जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल होंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन वीर सैनिकों और पूर्व सैनिकों के अद्वितीय योगदान को सम्मानित करना है, जिन्होंने देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अंचल आयोजन समिति के अध्यक्ष परसराम चौहान और उनकी टीम की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें