फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: थानाधार में अपशिष्ट होगा निष्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा ब्लॉक की थानाधार पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ठ प्रबंधन प्लांट (कूड़ा संयंत्र) शुरू हो गया है। इससे अब क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत अपने स्तर पर घरों और अन्य व्यवसायिक संस्थानों से कूड़ा एकत्रित करके संयंत्र तक पहुंचाएगी। इससे पंचायत से निकलने वाले कूड़े को खुले में ठिकाने लगाने से निजात मिलेगी तो वहीं क्षेत्र की सुंदरता भी बरकरार रहेगी। पंचायत प्रधान संदीप शरोल ने बताया कि क्षेत्र की स्वच्छता के लिए यह विशेष कदम उठाया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत थानेधार में यह प्लांट स्थापित किया गया है।
प्लांट में जैविक और अजैविक अपशिष्ट का निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ समय से गांव-गांव जाकर सफाई अभियान चलाया गया था। इसमें जो मुख्य समस्या सामने आई कि कूड़े के ढेर इकट्ठे हो रहे हैं। इसके निपटारे के लिए कूड़ा संयंत्र स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी यह प्लांट अवलोकन प्रक्रिया के अंतर्गत थानेधार बाजार में लगाया गया है। कुछ समय पश्चात इसको पूरी तरह से उचित स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा। थानाधार पंचायत के प्रधान संदीप शरोल ने कहा कि योजना को शुरू करने में कुमारसैन के पूर्व एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा, एडीसी शिमला शिवम प्रताप सिंह ने प्रोत्साहित किया।
नारकंडा ब्लॉक की बीडीओ रजनी गौतम के साथ ही कनिष्ठ अभियंता जेआर टेगटा का भी इसमें योगदान रहा है। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन समन्वयक सुकर्मा वर्मा, पंचायत के उपप्रधान शीतल जिष्टू, बीडीसी संदीपा, सचिव टेकचंद राजटा, वार्ड सदस्य राजेश, विपिन, रीना, तारा, सुनीता, सहायक ज्योति जिष्टू, चौकीदार ओमप्रकाश भी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें