फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सोलर लाइट की रोशनी से चमकेगी पौड़िया पंचायत

विज्ञापन
ग्राम पंचायत पौड़िया में  बीडीओ चौपाल विनीत ठाकुर सोलर लाइट वितरित करते हुए
विज्ञापन
पौड़िया पंचायत के 135 परिवारों को बांटी सोलर स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


चौपाल (रोहड़ू)। विकास खंड चौपाल के अंतर्गत पौड़िया पंचायत में बीडीओ चौपाल विनीत ठाकुर ने 135 परिवारों को सोलर लाइटें वितरित कीं। पौड़िया पंचायत के प्रधान तपेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि पंचायत में 135 सोलर स्ट्रीट लाइट खंड विकास अधिकारी चौपाल के हाथों से वितरित की गई हैं। इसमें पंचायत के सभी मंदिरों, अनुसूचित जाति के लोगों और जरूरतमंदों को सोलर लाइटें दी गई हैं। पंचायत में कुल दो सौ परिवार हैं और सभी के घरों के सामने स्ट्रीट लाइट चमकती नजर आएगी। विकास खंड चौपाल की खगना पंचायत के बाद पौड़िया दूसरी ऐसी पंचायत है, जहां सोलर स्ट्रीट लाइटें ग्रामीणों को वितरित की गई हैं। इस मौके पीआई खंड विकास कार्यालय चौपाल पीएल चौहान, उप प्रधान अशोक रांटा, बीडीसी सदस्य बॉबी चौहान व खादर पंचायत उपप्रधान दिनेश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें