फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नमाना गांव के अग्निकांड पीड़ितों की मदद को आगे आए समाजसेवी राजेश गुप्ता

विज्ञापन
ठियोग के नमाना गांव में आग्रि पीडि़तों की मदद करेंगे समाजसेवी राजेश गुप्ता। संवाद
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग की क्यार पंचायत के नमाना गांव में अग्निकांड में अपने घर खो चुके पांच परिवारों की मदद के लिए समाजसेवी राजेश गुप्ता आगे आए हैं। राजेश गुप्ता ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को 51-51 हजार की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है। राजेश गुप्ता सोमवार को स्वयं नमाना गांव पहुंचे, जहां उन्होंने अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका दुख-दर्द साझा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि उनके व्यक्तिगत स्तर पर दी जा रही है ताकि पीड़ित परिवारों के पुनर्वास में थोड़ी राहत मिल सके। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी अपील की है कि वे आगे बढ़कर इन परिवारों को फिर से बसाने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें