सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सांगला में जागरूकता शिविर में लोगों को जागरूक करते हुए। संवा
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने लगाया जागरुकता शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने पर्यटन स्थल सांगला के आंबेडकर भवन में एक दिवसीय जागरुकता शिविर लगाया। शिविर में तहसील कल्याण अधिकारी सांगला बलबीर ठाकुर ने अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 एवं नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम-1955 के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके अलावा उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान, वर्तमान राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाएं, प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, एकल नारी, गृह निर्माण अनुदान योजना और दिव्यांगजनों के लिए विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सांगला पंचायत प्रधान देव साकीं, उप-प्रधान विजेंद्र नेगी सहित शिवालिक पब्लिक स्कूल सांगला के छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीण मौजूद रहे।