पीजी कॉलेज रामपुर में सोच लिटरेरी सोसायटी के कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक और विद्यार्थी। स्रोत :
रामपुर कॉलेज में सोच लिटरेरी सोसायटी ने करवाई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज में सोच लिटरेरी सोसायटी ने शुक्रवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई। उपप्राचार्य डॉ. विद्या बंधु और प्रोफेसर ईश्वर सिंह नेगी कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में स्नेहा, प्राची और अमित की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तिशांत, प्रियांशु और मोंटी मेहता की टीम ने दूसरा और रितिका, तान्या और अंशिका की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया। विजेताओं को डॉ. योजना ठाकुर की उपस्थिति में नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। डॉ. योजना ठाकुर ने कहा कि दर्शकों को पुस्तक पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया और साहित्य के महत्व के बारे में ंजागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि जॉन कीट्स की तरह जिंदगी जीने का संदेश दिया। जीवन छोटा हो सकता है, लेकिन इसका प्रभाव और संदेश बड़ा हो सकता है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में अंग्रेजी के प्रो. डॉ. राजेश नेगी, प्रो. प्रियंका, प्रो. रविंदर और प्रो. नरेंद्र उपस्थित रहे।