फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: श्रीखंड की चोटियों पर हिमपात

विज्ञापन
श्रीखंड महादेव की चोटियों में हुआ ताजा हिमपात। संवाद
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। उपमंडल निरमंड की श्रीखंड की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। निरमंड के निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। बुधवार को निरंमड में रुक-रुक कर बारिश होती रही। क्षेत्र की पहाड़ियों पर बुधवार सुबह करीब 10:00 तक बर्फबारी हुई। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद बदले मौसम से क्षेत्र के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। निचले इलाकों में भी ठंड का एहसास होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें