ठियोग में आयोजित अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में विजेता विद्यार्थी प्रमाण पत्र दिखा?
- फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के प्रेम पब्लिक स्कूल में अमर उजाला के सौजन्य से आयोजित मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में स्नेहा ने पहला स्थान हासिल किया है। कार्यक्रम में बेटियों की शिक्षा का समाज के लिए महत्व है पर प्रकाश डाला गया और सभी प्रतिभागियों ने अपनी भावनाओं को चित्रकला के माध्यम के उकेरा।
इसमें दो वर्गों सीनियर और जूनियर में प्रतियोगिता आयोजित की गई। वरिष्ठ वर्ग में दसवीं कक्षा की स्नेहा बिनोकटा ने पहले स्थान पर हासिल किया जबकि नौवीं कक्षा की दीक्षा वर्मा दूसरे और दसवीं की सारांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कक्षा छठी की पावनी वर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलाचा कक्षा छठी की रुचिका ठाकुर ने द्वितीय और कक्षा सातवीं की अक्षिता सूद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सृष्टि, विनय, अभय शर्मा, साहिल शाह, अखिल चंदेल, मयंक, स्माइल, एलिजा, न्यासा, सुहानी कश्यप, आर्यन, आर्यन वर्मा, दिव्यांशी और काव्या सहित अन्य विद्यार्थियों ने प्रतिभा के जौहर दिखाए।
कार्यक्रम में आबकारी एवं कराधान विभाग से सह आयुक्त इंद्र शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ विभाग के अधिकारी असीम सागर भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को नकद राशि और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्या गीता शर्मा ने की। संस्थान के निदेशक रवि शांडिल ने सभी छात्रों को अपने लक्ष्यों को लेकर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।