फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में स्नेह प्रभा महिला मंडल चंगाव ने रही प्रथम

विज्ञापन
उरनी पंचायत आयोजित प्रतियोगिता में विजेता महिला मंडल को सम्मातिन करते मुख्यातिथि - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सौ मीटर दौड़ में स्नेह प्रभा महिला मंडल चगांव प्रथम
विज्ञापन

कुर्सी दौड़ में सनम लामो जनकपुरी महिला मंडल रहा अव्वल
चार पंचायतों के महिला मंडलों के विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाया दममख
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। निचार खंड के उरनी गांव में उड़ान समाज सेवा किन्नौर के सौजन्य से चार पंचायतों के महिला मंडलों के लिए खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें मीरू, चगांव, उरनी और युला के 10 महिला मंडलों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, संस्कृत लोकनृत्य, एकल गीत और अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कार्यक्रम में प्रधान ग्राम पंचायत उरनी अनिल नेगी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सौ मीटर दौड़ में स्नेह प्रभा महिला मंडल चगांव ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर देव कुमारी प्रगतिशील विश्वकर्मा महिला मंडल उरनी और तीसरा स्थान गनिता देवी महिला मंडल उरनी ने प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान सनम लामो जनकपुरी महिला मंडल ने जीता। मधुमिता भायुल महिला मंडल यूला दूसरे और अनीता देवी लक्ष्मी महिला मंडल रंगमें तीसरे स्थान पर रहा। एकल गीत में सत्यवती महिला मंडल मीरू प्रथम पविता देवी प्रगतिशील विश्वकर्मा महिला मंडल उरनी दूसरे और जीतपरी वीर काली महिला मंडल युला ने तीसरा स्थान हासिल किया। नाटक में महिला मंडल उरनी प्रथम, प्रगतिशील विश्वकर्मा महिला मंडल उरनी द्वितीय और भयुल महिला मंडल युला तृतीय स्थान पर रहा। सांस्कृतिक लोक नृत्य में प्रगतिशील विश्वकर्मा महिला मंडल उरनी प्रथम, महिला मंडल मीरू द्वितीय और महिला मंडल उरनी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें