आनी (कुल्लू)। निरमंड खंड की ग्राम पंचायत तवार के झियारा गांव में नेहरू युवा केंद्र कुल्लू की ओर से नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इसमें युवा एवं महिला मंडल झियारा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिस्सा लेकर नशे से होने वाले विकारों के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान रिसोर्स पर्सन के तौर पर खेल युवा स्वयंसेवी कमलेश ठाकुर मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं को नशे से होने वाली समस्याओं और इनके समाधान के लिए जागरूकता को ही सर्वोपरि बताया। नशा मुक्त भारत मुहिम के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मुकेश मेहरा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे के प्रकोप से हमारा पूरा समाज प्रभावित है। आज नशीले पदार्थों के सेवन से विश्व स्तर पर आपात स्थिति पैदा हो गई है। कार्यक्रम में युवा मंडल से हेमंत, पवन, पूजा, संतोष, ममता, शिल्पा, प्रिया, साहिल, रोहित, प्रवीण, नेहा, दिव्या, साक्षी, दिलीप, पप्पू और महिला मंडल के सदस्यों में कमला, जियामणी, श्यामलता, दिलू, सरूपी, चिंता और कुमता सहित अन्य युवा मौजूद रहे।