फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लूहरी-दलाश सड़क पर 10 दिन बाद दौड़े छोटे वाहन

विज्ञापन
लूहरी दलाश सड़क को बहाल करने में जुटी लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीन
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। दलाश क्षेत्र की प्रमुख लूहरी-दलाश सड़क वीरवार को करीब 10 दिन बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गई। इस सड़क पर बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हुआ था। इस कारण बंद थी। क्षेत्र के लोगों को पैदल लूहरी जाना पड़ रहा था। वीरवार को लोक निर्माण विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया।लूहरी-दलाश सड़क से 10 पंचायतें लाभान्वित होती हैं। दलाश क्षेत्र के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इन दिनों सेब सीजन जोरों पर है। सड़क बंद होने के कारण लोगों को मजबूरन वाया गुंगी होकर लूहरी जाना पड़ रहा था। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभिंयता लाल सिंह ने बताया कि सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दी गई है। दो से तीन दिनों में सड़क बड़े वाहनों के लिए भी बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें