फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एसजेवीएन निदेशक लूहरी परियोजना का किया दौरा, निर्माण कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन
लूहरी परियोजना का दौरा करते एसजेवीएन निदेशक राजेश कुमार चंदेल। स्रोत : परियोजना
विज्ञापन
परियोजना प्रमुख जसवंत कपूर ने किया निदेशक का स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। एसजेवीएन निदेशक (परियोजना) राजेश कुमार चंदेल ने लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के विभिन्न निर्माण कार्यों और प्रगति का निरीक्षण किया। परियोजना प्रमुख जसवंत कपूर ने निदेशक परियोजना राजेश कुमार चंदेल का स्वागत किया गया और परियोजना के बारे में जानकारी दी। इस दौरान राजेश कुमार चंदेल ने परियोजना के विभिन्न घटकों का विस्तृत निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने साइट पर पटेल कंपनी के अभियंताओं से भी मुलाकात की और परियोजना के निर्माण कार्यों, प्रगति और आगामी कार्ययोजना के संबंध में चर्चा की। परियोजना में पिछले दो मानसून सत्रों के दौरान भारी मात्रा में जमा हुए मलबे को हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कंक्रीटिंग कार्य के लिए आवश्यक कार्यस्थल यथाशीघ्र उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य निर्माण कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक मशीनरी और जनशक्ति की तैनाती में भी तीव्रता लाई गई। वर्तमान कार्य सत्र के दौरान बांध एवं पावर हाउस में नदी तल के स्तर तक कंक्रीटिंग कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परियोजना प्रबंधन की ओर से निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से प्राप्त करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान चंदेल ने परियोजना प्रबंधन और पूरी टीम की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और टीम का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने परियोजना के निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें