फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा में छठा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 28 अगस्त को लगेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। डिजिटल मीडिया एसोसिएशन चौपाल-नेरवा-कुपवी-देहा 28 अगस्त को सिविल अस्पताल नेरवा में छठा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाएगा। इस मेले में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे। वे स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी देंगे। शिविर के दौरान मरीजों के कई प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण निशुल्क किए जाएंगे। जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सकों की सलाह पर निशुल्क दवाइयां भी मिलेंगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों की सुविधा का ध्यान रखा गया है। 28 अगस्त को नेरवा से जाने वाली सभी बसें शाम पांच बजे के बाद रवाना होंगी। इससे लोग जांच के बाद अपने गंतव्य तक आसानी से वापस जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें