फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई में पटवारियों के छह पद रिक्त, राजस्व कार्य प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
. अतिरिक्त कार्यभार से कर्मचारियों पर बढ़ा दबाव
विज्ञापन

. दस्तावेजों के लिए लोगों को लगाने पड़ रहे चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई तहसील के छह पटवार सर्किलों में पटवारियों के पद रिक्त होने से राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं। देवरी खनेटी, बाग हुम्हेर, गरावग, पड़शाल, महासू और बखोल में पटवारियों की तैनाती नहीं होने से लोगों को जमीन से जुड़े कार्य करवाने में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं, रिक्त पदों का अतिरिक्त कार्यभार अन्य पटवारियों को सौंपे जाने से कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ गया है। पटवारियों की कमी के चलते लोगों को जमीन संबंधी दस्तावेज, इंतकाल और निशानदेही सहित अन्य राजस्व कार्यों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। कई लोगों को काम करवाने के लिए बार-बार पटवार सर्किलों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे ग्रामीणों का समय और पैसा खर्च हो रहा है। एक से अधिक पटवार सर्कलों का जिम्मा संभाल रहे कर्मचारियों के लिए सभी क्षेत्रों में समय पर काम निपटाना चुनौती बन गया है। इससे राजस्व कार्यों के निपटारे में भी देरी हो रही है। स्थानीय निवासी सूरत राम, राकेश चौहान, सुभाष चौहान, प्रकाश चौहान, प्रभु दयाल और दिलीप चौहान ने रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पटवारियों की नियमित तैनाती होने से लोगों को राहत मिलेगी और राजस्व संबंधी कार्य समय पर हो सकेंगे। तहसीलदार कोटखाई उमेश शर्मा ने बताया कि तहसील में पटवारियों के छह पद रिक्त हैं। इन्हें भरने का मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें