फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवी के समीप जीप हादसे में छात्राओं समेत छह घायल

विज्ञापन
कुपवी के समीप दुर्घटना ग्रस्त बोलेरो - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू़)। तहसील कुपवी के तहत टिक्कर कैंची में एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से चार स्कूल की छात्राओं सहित छह लोग घायल हो गए हैं। हादसे में एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद सोलन अस्पताल रेफर कर दिया गया है जबकि अन्यों को प्राथमिक उपचार के लिए छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जीप कुपवी से टिक्कर की ओर जा रही थी। इस दौरान यह अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। तहसीलदार कुपवी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला को पांच हजार और अन्यों को तीन-तीन हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है । एसडीपीओ चौपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें