दलाश (कुल्लू)। दूसरे दिन दलाश पंचायत में कुल छह नामांकन दाखिल किए गए। प्रधान पद के लिए दो, उपप्रधान पद के लिए एक और वार्ड सदस्य के लिए तीन नामांकन दाखिल किए गए। शुक्रवार को नामांकन के दूसरे दिन प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ पंचायत घर दलाश पहुंचे और नामांकन दाखिल किए। नामांकन के दूसरे दिन दलाश बाजार में खूब चहल-पहल रही। वहीं, डिंगीधार पंचायत में भी दूसरे दिन कुल 4 नामांकन दाखिल किए गए, जिसमें प्रधान पद के लिए एक, उपप्रधान के लिए एक और वार्ड सदस्य के लिए दो नामांकन दाखिल किए गए। वयुगल पंचायत में दोनों दिन प्रधान के लिए दो, उपप्रधान के लिए दो और वार्ड पंच के लिए अलग-अलग वार्ड से कुल आठ नामांकन दाखिल किए गए।