निरमंड के पाली गांव में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। संवाद
निरमंड के पाली में धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। बाड़ी पंचायत के पाली गांव में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 15 टीमों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चली। कड़े संघर्ष के बावजूद इस प्रतियोगिता में विजेता का खिताब सिक्स बॉयज अरसू ने हासिल किया, जबकि जिला शिमला की क्यावबील टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के अंतिम दिन में महिला मंडल की महिलाओं और स्कूल के विद्यार्थियों सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। लोक गायक निखिल ने अपने गीतों पर सभी को नचाया। प्रतियोगिता और कार्यक्रम के समापन समारोह में समाजसेवी गुरदास जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को इनाम वितरित किए। महिला मंडलों को पुरस्कार देकर से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने नशे से दूर रहने की अपील की और क्षेत्र में इस पहल को शुरू करने के लिए युवा मंडल पाली की सराहना भी की। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ियों ने भाग लिया। महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। गांव के बुजुर्गों और अन्य कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।क्लब के प्रधान आदित्य भारती ने मुख्य अतिथि, सभी ग्रामवासियों, महिला मंडलों और खिलाड़ियों का आभार जताया।