राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत डिंबर के चौकी गांव में तीन दिवसीय चौकी झंडा जी पंचमी मेला शुक्रवार को प्रारंभ हुआ। मेले का शुभारंभ झड़ा जी चौकी गद्दी पर विराजमान वरूण झल्ला की अनुमति के बाद झड़ा चढ़ाने की रस्म के साथ हुआ। मेला कमेटी के अध्यक्ष मियां सुंदर सिह ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ है। इसका शुभारंभ कलगीधर ट्रस्ट के मुख्य सेवादार भाई बख्शीश सिंह ने किया। मेला कमेटी ने भाई बख्शीश सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा, कप्तान सिंह, हरदेव सिहं, चंद्रमणि, राजपाल ठाकुर, कपिल ठाकुर और नीरज चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।