फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हिमकेयर के लाभार्थी आयुष्मान भारत योजना में होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र: सीएमओ
विज्ञापन

सभी बनाएं स्वास्थ्य कार्ड, योजना का उठाएं लाभ : डाॅ. पाठक

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल सरकार ने हिमकेयर योजना के चयनित परिवारों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया गया है। इसके तहत जिला सिरमौर के 15,916 परिवारों को शामिल किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर अजय पाठक ने सभी लाभार्थियों से अपील की कि सभी चयनित परिवार जल्द अपने स्वास्थ्य कार्ड बना लें, जिससे जिले के सभी पात्र परिवार स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष प्रत्येक परिवार को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा का प्रावधान है। इस योजना में भारत सरकार द्वारा करवाए गए सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना सर्वेक्षण 2011 के चयनित परिवार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के 2014-2015 के लाभार्थी शामिल हैं। इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना के चयनित परिवार शामिल किए गए हैं। योजना के तहत सभी तरह की गंभीर बीमारियों सहित 1,800 तरह की बीमारियां कवर हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि योजना में 5 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा राशि में अस्पताल में भर्ती होने पर किसी तरह का कोई खर्चा नहीं होगा। साथ ही मरीज को योजना का लाभ लेने के लिए कम से कम 24 घंटे के लिए अस्पताल में भर्ती होना आवश्यक है। कोई भी व्यक्ति 145-55 डायल करके या सेवा केंद्र के माध्यम इस योजना में बारे में जानकारी ले सकते हैं। पात्र परिवार अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्र से या अपनी आशा कार्यकर्ता के सहयोग से या स्वयं अपने मोबाइल फोन में आयुष्मान एप के जरिये अपना और अपने परिवारजनों का आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड बना सकते हैं। डाॅ. अजय पाठक ने बताया कि जिला सिरमौर में 32,935 परिवारों के कार्ड बनाए गए हैं, यानि 1,02464 लोग पंजीकृत हो चुके हैं। जिले में कुल 16 अस्पताल योजना के अंतर्गत पंजीकृत है। इसमें 7 सरकारी अस्पताल और 9 निजी अस्पताल शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला समन्वयक अधिकारी रमन शर्मा के मोबाइल नंबर 9459001304 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें