फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर , दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखना -शरली सड़क पर दर्दनाक हादसा, सड़क पर गिरने से किशोर की बची जान
विज्ञापन

लोगों ने घायलों को निकालकर पहुंचाया अस्पताल, नहीं बचाई जा सकी जिंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई, नाहन (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के मस्त भोज में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में ट्रैक्टर के करीब 200 मीटर खाई में गिरने से दो लोगो की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति को चोटें आई हैं । हादसे के बाद घायलों को सीएचसी शिलाई और पांवटा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड नंबर का एक ट्रैक्टर तूड़ी उतारने के बाद जाखना-शरली सड़क पर जाखना की ओर जा रहा था। इसी बीच चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया और करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। ट्रैक्टर में पीछे बैठा एक 15 किशोर लक्ष्य पुत्र गीताराम निवासी गांव गुद्दी मानपुर डाकघर शरली मानपुर तहसील कमरऊ सड़क पर ही छूट गया, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि हादसे में उसे चोटें आई हैं। वहीं चालक गुमान सिंह और 17 वर्षीय पियूष पुत्र सुंदर सिंह निवासी गांव गुद्दी मानपुर डाकघर शरली तहसील कमरऊ नाले में गिर गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और चालक गुमान सिंह और पियूष को उपचार के लिए अस्पताल जामना ले गए । यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया लेकिन रास्ते में ले जाते समय चालक गुमान सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य घायल की भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है । डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें