रामपुर बुशहर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदन के लिए सिंगल विंडो प्लेटफार्म शुरू कर दिया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के प्रवक्ता ने बताया कि विभाग ने 15 जून से सभी कल्याण योजनाओं के आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आरंभ किए हैं। इस बारे में सभी आवेदन ऑनलाइन माध्यम https://himparivar.hp.gov.in/ekalyan से और नजदीकी लोकमित्र केंद्र से कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत आवेदकों को किसी भी प्रकार की असुविधा होने की स्थिति में वह अपने जिला के जिला कल्याण अधिकारी और संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय से ऑनलाइन आवेदन भरने बारे मार्गदर्शन और सहायता प्राप्त कर सकते हैं। - संवाद