निरमंड( कुल्लू )। निरमंड क्षेत्र की गायिका रमना भारती ने इंडिया आइकॉन रियलिटी शो के पहले राउंड को पार कर लिया है। अब वह मुंबई तीन राउंड्स में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। इसमें वह बेहतर प्रदर्शन करती हैं तो रमना भारती इस शो के प्रतिभागियों में सेलेक्ट हो जाएंगी। रमना भारती ने बताया कि इस रियलिटी शो के जज इंडियन आइडल के सीजन-10 के विजेता सलमान अली हैं। रमना भारती पहाड़ी संगीत में अपनी पहचान बना चुकी हैं और उनका गाया गीत मेरे पटवारिया गाना इन दिनों ट्रेंड में है।