डीएवी कालेज कोटखाई में मिस्टर व मिस फेयर स्पर्धा के विजेताओं को सम्मनित करते हुए
सिमरन नाजटा मिस व प्रियांशु डोगरा बना मिस्टर फेयरवेल
कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी महाविद्यालय कोटखाई में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा विभाग के शैक्षिक सलाहकार संदीप शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह का मुख्य आकर्षण मिस्टर व मिस फेयररवेल स्पर्धा रही। इसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। फेयरवेल स्पर्धा का आयोजन तीन चरणों में किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार सिमरन नाजटा को मिस फेयरवेल और प्रियांशु डोगरा को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. रोशन लाल वशिष्ट ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। छात्रों ने पहाड़ी नाटी की प्रस्तुति भी दी। निर्णायक मण्डल की भूमिका डॉ. विकसित वर्मा, डॉ. निशा मंतान और राजभद्र चौहान ने निभाई। सचिन ने मंच का संचालन किया।