नशा मुक्त भारत अभियान के तहत केन्द्रीय विद्यालय रिकांग पिओ में विद्यार्थियों को जागरूक करते एस
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला कल्याण विभाग ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। नाटक के जरिये विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने ड्रग फ्री हिमाचल एप के बारे में जानकारी दी और युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी बलबीर ठाकुर, केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ के प्रधानाचार्य संजीव राणा सहित अध्यापकगण उपस्थित थे।