ठियोग कॉलेज में विजेता प्रतिभागी को पुरस्कार देते मुख्यातिथि। संवाद
ठियोग कॉलेज में छात्रों को संचार कौशल और संचार पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभावों बारे किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग के अंग्रेजी विभाग ने साप्ताहिक गतिविधि कार्यक्रम का सोमवार को समापन किया। कार्यक्रम में भाषा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और संचार कौशल विषय पर 6 से 12 अक्तूबर तक विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, भाषण और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में श्रुति प्रथम और रिमझिम द्वितीय रहीं। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में कशिश आजाद प्रथम और वंशिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने पावरपॉइंट प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावी संचार कौशल के महत्व, भाषा और संचार के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. पूनम वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के संचार कौशल को विकसित करना, भाषा और संचार पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभावों और इससे जुड़ी संभावित चुनौतियों के प्रति उन्हें जागरूक करना रहा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रो. अनीता राठौर, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. राजेश आज़ाद और डॉ. प्रदीप ठाकुर सहित कॉलेज के अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।