नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के चेबड़ी गांव की होनहार बेटी श्रुतिदत्त शर्मा ने सेट पास कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। श्रुति के पिता सतीश शर्मा और माता अनु शर्मा ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। पर्यावरण विज्ञान विषय में श्रुतिदत्त शर्मा ने सेट उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। श्रुति ने शुरू से वीनस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नित्थर में पढ़ाई की।