रामपुर बुशहर। श्री ठाकुर सत्यनारायण कपूरिया मंदिर रामपुर में बुधवार को जल यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। कथा 9 जून तक चलेगी। कथा में क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर जल यात्रा में भाग लिया। जल यात्रा सत्यनारायण मंदिर परिसर से बाजार होते हुए शनि मंदिर से वापस सत्यनारायण मंदिर तक निकाली। श्री श्री 108 महंत स्वामी संगम भारती महाराज कथा का वाचन कर रहे हैं। कथा नित्य प्रति कथा प्रवचन दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक सुनाई जाएगी। वंश ने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़ कर भाग लें और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।