फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामशहर के बहरोटा में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
रामशहर के बहरोटा में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा निकाल मंदिर पहुंची महिलाएं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामशहर(सोलन)। रामशहर के बहरोटा में शुक्रवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हो गया। कथा के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भागवत पुराण के आगे कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा बहरोटा से आरंभ होकर रामशहर बाजार की परिक्रमा करते हुए कथा स्थल तक पहुंची। इससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ यात्रा में सहभागिता निभाई। कथा प्रवक्ता श्रीधर महाराज ने पहले दिन श्रद्धालुओं को कलियुग आगमन व भागवत पुराण के महात्मय की कथा सुनाई। कथा प्रतिदिन दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें